वार्ड 23 में शकेब अख्तर की बढ़ी ताकत, दर्जनों लोगों ने दिया खुला समर्थन”मौलानान की बैठक में गरजे शकेब ‘नशा भी हटेगा और विकास भी होगा’

 

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला।कस्बे के मोहल्ला मौलानान में शारिक सिद्दीक़ी के आवास पर हुई बैठक अब वार्ड 23 की राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है। बैठक में क्षेत्र में बढ़ते नशे, युवाओं के बिगड़ते भविष्य और वार्ड में विकास कार्यों की कमी को लेकर जमकर चर्चा हुई।बैठक में मौजूद लोगों ने नशे को नई पीढ़ी का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए इसके खिलाफ मोहल्ला स्तर पर अभियान चलाने की बात कही। लोगों ने कहा कि अगर समय रहते युवाओं को नशे से नहीं बचाया गया तो समाज को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

बैठक को संबोधित करते हुए भावी सभासद प्रत्याशी शकेब जे अख्तर ने मौजूदा व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि वार्ड 23 में पिछले तीन वर्षों में विकास के नाम पर जनता को सिर्फ आश्वासन मिले हैं। उन्होंने कहा कि टूटी सड़कें, गंदगी, पानी की समस्या और युवाओं में बढ़ता नशा आज वार्ड की सबसे बड़ी परेशानियां बन चुकी हैं।

शकेब जे अख्तर ने कहा, “अब वार्ड की जनता बदलाव चाहती है। युवाओं को नशे से बचाना और वार्ड में विकास कराना हमारी प्राथमिकता होगी।”

बैठक के दौरान वार्ड 23 के दर्जनों लोगों ने खुलकर शकेब अख्तर को अपना समर्थन देने का ऐलान किया। समर्थन मिलते ही बैठक का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आया। लोगों ने कहा कि इस बार वार्ड में विकास और नई सोच को मौका दिया जाएगा। बैठक में शवेज, तेहरीम, सादिक, फुरकान, अयान, सद्दाम, शागिल अरहम क़ासिम असद सहित मोहल्ले के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!