
भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता” — मंडल बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन
* 5 जून से 21 जून तक चलेंगे जनसंपर्क और संगठनात्मक कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारियां
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला।भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में मंडल प्रभारी शक्ति सिंगल मुख्य अतिथि के रूप में तथा मंडल अध्यक्ष डॉ. रश्मिकांत जैन अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी शक्ति सिंगल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है और इसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि 5 जून से 21 जून तक पार्टी द्वारा विभिन्न संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद स्थापित कर संगठन को और मजबूत बनाया जाए।
मंडल अध्यक्ष डॉ. रश्मिकांत जैन ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान संगठन की आगामी रणनीतियों, सदस्यता अभियान तथा क्षेत्रीय गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा उर्फ सिमरन, राजीव शर्मा, रवि नामदेव, दीपक गुप्ता, डॉ. रामकुमार शर्मा, वीरेंद्र जैन, अनिल वोहरा, अलका चौहान, विनीत शर्मा, बदरू जमा, रज्जो डीलर, अंकित सैनी, प्रदीप शर्मा, घनश्याम सैनी, संदीप सैनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।