केक कटा, मिठाइयां बंटी पूर्व चेयरमैन ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

 

* कांधला में जुटे भाजपा कार्यकर्ता और व्यापारी, “डबल इंजन सरकार” की उपलब्धियां गिनाईं

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला। कस्बे में पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का जन्मदिन पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया। कार्यक्रम में केक काटा गया, मिठाइयां बांटी गईं और समर्थकों ने जोरदार तरीके से मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह जश्न में डूबा नजर आया। हाजी इस्लाम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और विकास कार्यों को नई गति मिली है। उपस्थित लोगों ने भी सरकार की नीतियों और कार्यशैली की जमकर सराहना की।

जन्मदिन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और प्रदेश में अमन, शांति और तरक्की की दुआ की।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता संजय मित्तल, व्यापारी गुलशन खब्बा, अख्तर अहमद, डॉ. नफीस, राजेश, दीपक, भोपाल सैनी, सद्दक बेग, रहीश बेग, बलवीर पंवार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए सभी ने एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!