व्हाट्सएप कॉल से मिली बम धमकी से मचा हड़कंप पुलिस और खुफिया एजेंसियां जांच में जुटीं

 

* पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी की सुरक्षा बढ़ाई गई

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला।श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट, मथुरा के अध्यक्ष एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्य पक्षकार आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज को पाकिस्तान के मोबाइल नंबर से धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। एसपी के निर्देश पर उनकी सुरक्षा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने बताया कि एक जून की रात करीब 10:23 बजे पाकिस्तान के नंबर से उनके व्हाट्सएप पर लगातार कॉल आईं। कॉल करने वाले ने प्रस्तावित सनातन न्याय यात्रा को बम से उड़ाने की धमकी दी और भारत विरोधी टिप्पणियां कीं। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में उनकी सक्रियता को लेकर भी आपत्तिजनक बातें कही गईं।उन्होंने बताया कि कॉल की रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य सुरक्षित कर लिए गए हैं तथा मामले की सूचना यूपी-112, थाना कांधला पुलिस और पुलिस अधीक्षक शामली को दी गई थी। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से मामले की जांच और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी।महाराज ने कहा कि वह किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं और सनातन न्याय यात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निकाली जाएगी। धमकी की सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए उनकी सुरक्षा में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है, जबकि मामले की जांच पुलिस और खुफिया विभाग के द्वारा जारी है।

————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!