विवाहिता पर लाठी-डंडों से हमला, जान से मारने की कोशिश

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला कस्बे के मोहल्ला खेल में एक विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला खेल निवासी गुल्लो पत्नी रियाजुद्दीन ने बताया कि शाम के समय वह अपने दोनों बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। इसी दौरान जेठानी गुलशन पत्नी रहिशुद्दीन, रिहान व समद पुत्र मेहरदीन और जेठ रहसूद्दीन पुत्र गफ्फार जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे।

आरोप है कि विरोध करने पर सभी आरोपियों ने मिलकर विवाहिता के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह पीड़िता को बचाया।

घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!