वसूली बनी विवाद की जड़: इंस्पेक्टर के साथ मारपीट से हड़कंप

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला की नवीन सब्जी मण्डी शनिवार सुबह जंग का मैदान बन गई, जब सरकारी वसूली करने पहुंचे मण्डी इंस्पेक्टर के साथ सरेआम मारपीट कर दी गई। घटना के बाद पूरे मण्डी परिसर में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मण्डी इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार यादव रोज़ाना की तरह सुबह करीब 08:00 बजे मण्डी परिषद सहारनपुर के लक्ष्य के तहत व्यापारियों से वसूली कर रहे थे। लेकिन जैसे ही वह एक व्यापारी के पास रसीद काटने पहुंचे, बात इतनी बिगड़ी कि देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई।

आरोप है कि व्यापारी और उसके परिजनों ने मिलकर इंस्पेक्टर पर धावा बोल दिया। उन्हें जबरन पकड़कर एक कमरे में घसीट लिया गया और अंदरवसूली बनी विवाद की जड़: इंस्पेक्टर के साथ मारपीट से हड़कंप बंद कर बेरहमी से पीटा गया। बाहर खड़े लोग तमाशा देखते रहे, जबकि कुछ व्यापारियों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह इंस्पेक्टर को छुड़ाया।

हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने मण्डी में ही इंस्पेक्टर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और खुलेआम जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान धार्मिक टिप्पणी कर माहौल को और भड़काने की कोशिश की गई और मण्डी को “अपने हिसाब से चलाने” की धमकी दी गई।

डरे-सहमे इंस्पेक्टर ने थाना कांधला पहुंचकर तहरीर दी और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मण्डी में कानून का राज है या दबंगों का?

वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!