माँ बगलामुखी जयंती पर भव्य आयोजन, छात्रा राधिका को छात्रवृत्ति व गोपालकों का सम्मान

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला,शुक्रवार को मन्दिर महादेव मारूफ शिवाला कांधला धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा माँ बगलामुखी जयंती के अवसर पर अंदोसर मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस कार्यक्रम में छात्रवृत्ति वितरण और सम्मान समारोह आकर्षण का केंद्र रहा।

ट्रस्ट की ‘माता बगलामुखी बीना कौशिक एडवोकेट कन्या छात्रवृत्ति योजना’ के पंचम सत्र 2026-27 के तहत ईडन कॉन्वेंट स्कूल, कांधला की कक्षा पांच की छात्रा कुमारी राधिका (पुत्री पारुल एवं प्रदीप कुमार) का चयन किया गया। राधिका को उसके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और रचनात्मक गतिविधियों के लिए 2,100 रुपये की छात्रवृत्ति, सम्मान चिन्ह, वस्त्र, मिष्ठान, मूल रामायण, सुंदर कांड तथा ‘शिवस्य प्रसाद’ पत्रिका भेंट की गई।

इस अवसर पर निराश्रित गायों के आजीवन पालन का संकल्प लेने वाले मुकेश कुमार (जसाला) और संजीव वर्मा को ‘गोपालक सम्मान’ से नवाजा गया। दोनों को प्रशस्ति पत्र, 501 रुपये, ‘शिवस्य प्रसाद’, मूल रामायण और सुंदर कांड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष पं. राधेश्याम शर्मा, मुख्य अतिथि धर्म सिंह, विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र जैन ‘लाले’ सहित शालिनी कौशिक, डॉ. शिखा कौशिक, प्रदीप कुमार, पारुल रानी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में धार्मिक उल्लास और समाज सेवा की भावना देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!