प्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शानदार रिजल्ट, दो छात्रों ने जनपद में बनाई टॉप-10 में जगह

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। कस्बे के प्रगति सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल का इंटरमीडिएट व हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्कूल ही नहीं, पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

इंटरमीडिएट परीक्षा में स्कूल के दो होनहार छात्रों ने जनपद स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में जगह बनाई। छात्र अनम जंग ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में पांचवां स्थान हासिल किया, जबकि आदित्य भारद्वाज ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

वहीं हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने भी बेहतर परिणाम देकर स्कूल की उपलब्धियों में चार चांद लगाए। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल रहा। स्टाफ और छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

इस सफलता में स्कूल के मैनेजर जावेद जंग, असद इब्राहिम सहित स्टाफ सदस्य खालिद हसन, सनावर जंग, अंकित मलिक, साबिर, राजन सर, फातिमा, गोपाल सर और संदीप सर का विशेष योगदान रहा।

स्कूल के मैनेजर जावेद जंग ने कहा कि छात्रों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने की उम्मीद जताई।

error: Content is protected !!