
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत वार्ड 23 में एंटी लार्वा छिड़काव व फॉगिंग कराया
सादिक सिद्दीकी
कांधला। नगर पालिका परिषद द्वारा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत गुरुवार, को वार्ड नंबर 23 में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र में एंटी लार्वा दवाई का स्प्रे कराया गया तथा मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए फॉगिंग भी की गई।

पालिका कर्मियों ने गलियों, नालियों और जलभराव वाले स्थानों पर विशेष ध्यान देते हुए दवाई का छिड़काव किया, जिससे मलेरिया, डेंगू व अन्य संक्रामक रोगों के फैलाव को रोका जा सके। साथ ही क्षेत्र में साफ-सफाई कराकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है और अन्य वार्डों में भी इसी तरह की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें और स्वच्छता बनाए रखें, ताकि बीमारियों से बचा जा सके।