“जहां चेन मिली, वहीं खड़ा रहा बच्चा नहीं आया मालिक तो किया ये काम” 14 साल के शिवा की ईमानदारी ने कांधला में मचाई चर्चा

*

सादिक सिद्दीक़ी श

कांधला, जहां से सोने की चेन मिली, वहीं घंटों तक खड़ा रहा 14 साल का एक छात्र… लेकिन जब कोई लेने नहीं आया तो उसने जो किया, उसने पूरे इलाके का दिल जीत लिया। गांव नानुपुरी निवासी कक्षा 9 के छात्र शिवा ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

नगर के श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज, कांधला में पढ़ने वाला शिवा पुत्र हरपाल शुक्रवार को स्कूल जा रहा था। रास्ते में उसे एक सोने की चेन पड़ी मिली। शिवा ने काफी देर तक वहीं खड़े होकर उसके मालिक का इंतजार किया, लेकिन शाम तक कोई नहीं पहुंचा।

इसके बाद शिवा घर पहुंचा और अपने पिता हरपाल सिंह को पूरी बात बताई। पिता-पुत्र नहर स्थित डॉक्टर विजय के क्लीनिक पहुंचे और वहां चेन मिलने की जानकारी दी। इसी दौरान मोहल्ला शेखजादगान निवासी जावेद कुरैशी अपने परिजनों के साथ चेन की तलाश में क्लीनिक पहुंचे।

जावेद कुरैशी ने बताया कि उनकी बहन दवाई लेने आई थी, जहां उनकी सोने की चेन गुम हो गई थी। पूरी पुष्टि होने के बाद छात्र शिवा ने बिना किसी लालच के चेन उन्हें सौंप दी।

शिवा की इस ईमानदारी को देखकर मौके पर मौजूद लोग भावुक हो गए और उसकी जमकर तारीफ की। एडवोकेट नावेद जंग, डॉ. विजय, जावेद कुरैशी सहित कई लोगों ने छात्र को सम्मानित भी किया।

लाखों रुपये की चेन वापस मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली, वहीं शिवा ने यह साबित कर दिया कि सच्ची ईमानदारी आज भी जिंदा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!