इंटर कॉलेज में रोजगार मेला: 11 युवकों को मिला नौकरी का मौका

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला कस्बे के रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एलम इंटर कॉलेज में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले में सिक्योरिटी गार्ड सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

मेला इंचार्ज अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार की तलाश में कुल 20 युवक मेले में पहुंचे थे। चयन प्रक्रिया के बाद सचिन, दिव्यांशु, अजय कुमार सहित 10 युवकों का चयन सिक्योरिटी गार्ड के पद पर किया गया, जबकि कृष्ण कुमार शर्मा को ग्रेजुएट ट्रेनी ऑफिसर (GTO) पद के लिए चुना गया।

उन्होंने बताया कि चयनित सभी 11 युवकों को आगामी 14 अप्रैल को दिल्ली स्थित ट्रेनिंग सेंटर के लिए रवाना किया जाएगा, जहां उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर चयनित युवाओं और उनके परिजनों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!