
व्यापारी पर क्रॉस मुकदमा दर्ज, यशवीर महाराज की चेतावनी.
एलम में क्रॉस केस पर भड़के व्यापारी, 7 दिन में कार्रवाई न हुई तो होगा धरना
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला क्षेत्र के एलम में पीड़ित व्यापारी पर क्रॉस केस दर्ज होने के बाद व्यापारियों मे रोष व्याप्त है। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने यशवीर महाराज से मुलाकात कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया है। मामले में यशवीर महाराज ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर 7 दिनों में पीड़ित पर दर्ज मुकदमा समाप्त व आरोपी की गिरफ्तारी न की गईं तो धरना प्रदर्शन किया जायेगा
कस्बा एलम में 24 मार्च को मैंन बाजार में व्यापारी आशीष की दुकान पर चार युवकों द्वारा जलेबी के पैसे ना देने पर विवाद हो गया था। जिसमें आशीष सहित 3 मारपीट में घायल हुए थे। पीड़ित पक्ष ने मामले में जुनेद,तनवीर, नाजिम सहित 4-5 अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी वारदात के करीब 8 दिन बाद दूसरे पक्ष ने भी आशीष, शुभंम, अश्वनी और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है । दूसरे पक्ष की ओर से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद व्यापारी वर्ग मे रोष व्याप्त है । शुक्रवार को व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसपी शामली के साथ ही बाबा यशवीर महाराज से मुलाकात कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया। पीड़ित आशीष कुमार ने बताया कि उसकी दुकान पर आकर दूसरे समुदाय के लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी । घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। अपितु उनके ऊपर ही क्रॉस केस दर्ज कर दिया गया। पुलिस से लगातार मामले में कार्रवाई की बात की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। मामले में बाबा यशवीर महाराज ने पीड़ित पक्ष को आश्वासन दिया ओर कहाँ वह उनके साथ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मामले में क्रॉस केस को समाप्त नहीं किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं की गई तो वह इस प्रकरण में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। इस दौरान वहाँ पर सुबोध भारतीय, आशीष कुमार, राजवीर सिंह व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष, हिमांशु पांचल, आदि लोग मौजूद रहे