मीठे स्वाद पर कड़वा विवाद, बाजार में छिड़ी खींचतान

 

* जलेबी के रुपयों को लेकर विवाद गहराया: पीड़ित व्यापारी ने एसपी से लगाई मुकदमा खत्म करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

 

सादिक सिद्दीक़ी शाह बुलेटिन.

 

कांधला,कस्बे के मैन बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान पर जलेबी के रुपयों को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पहले हुई मारपीट के मामले में पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने कुछ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन अब आरोपी पक्ष ने पलटवार करते हुए व्यापारी समेत अन्य के खिलाफ ही केस दर्ज करा दिया है। व्यापारी ने इस मामले में एसपी को शिकायती पत्र देकर अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए रद्द करने और आरोपित युवकों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

एलम में मिठाई की दुकान करने वाले पीड़ित व्यापारी आशीष ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि जलेबी के पैसों को लेकर कस्बा निवासी कुछ युवकों से उसकी दुकान पर मारपीट हो गई थी। इस मामले में व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने कस्बा निवासी जुनेद, तनवीर, नाजिम और 4-5 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। हालांकि, आशीष का आरोप है कि इसके बाद से कस्बे के कई लोग उस पर लगातार मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। जब उसने दबाव में आकर कोई फैसला मानने से इनकार कर दिया, तो आरोपी पक्ष ने उल्टा पीड़ित आशीष, अश्विन, शुभम और एक अज्ञात युवक के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवा दिया। व्यापारी ने अपने खिलाफ दर्ज इस मुकदमे को पूरी तरह से फर्जी और झूठा बताया है। उसने एसपी से निष्पक्ष जांच कराकर उसके विरुद्ध दर्ज केस को खत्म करने की गुहार लगाई है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि जिन आरोपित युवकों के खिलाफ पहले मुकदमा दर्ज हुआ था, वे कस्बे में खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि पुलिस ने अब तक उनमें से किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। उनकी सख्त गिरफ्तारी की भी मांग की गई है।

 

error: Content is protected !!