
महिलाओं को मिल रहा सम्मान, निभाऊंगी जिम्मेदारी :अलका चौहान
* हर वर्ग के लिए काम करना मेरी प्राथमिकता
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला नगर पालिका परिषद के सभागार में बुधवार को नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शपथ ग्रहण के बाद नामित सभासदों ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारियां दी है, हम उसे पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ पूरी करेगें।
बुधवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपजिलाधिकारी कैराना निधि भारद्वाज के द्वारा सरकार के द्वारा नामित सभासद श्रीमती अलका चौहान , राजीव जैन, संदीप सैनी, नीरज पंवार के साथ लीला वाल्मिकी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप, सदर विधायक प्रसन्न चैधरी, निवर्तमान विधायक तेजेन्द्र निर्वाल के साथ पालिकाध्यक्ष नजमुल इस्लाम ने सभी नामित सभासदों को बधाई दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से जनता की अपेक्षाएं अत्याधिक आशाओं पर आधारित होती है। उन्होंने कहा कि पालिका के बोर्ड सभासदों की संख्या 25 से बढकर 30 हो गई है। इससे बोर्ड को मजबूती मिली है। पालिकाध्यक्ष नजमुल इस्लाम ने कहा कि अब 30 सदस्यीय विकास टीम के माध्यम से हमें और भी बेहतर सुझाव प्राप्त होगें। जिससे पालिका पूरे नगर क्षेत्र का और बेहतर तरीके से विकास करेगी। महिलाओं की भागीदारी किसी भी समाज और अर्थव्यवस्था की मजबूती का आधार है। इस दौरान नवनिर्वाचित सभासद श्रीमती अलका चौहान ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर रही हैं और उन्हें समान अवसर देना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। सरकार के द्वारा हर क्षेत्र में महिलाओं को जो सम्मान व समान अवसर दिया जा रहा है, उसका उदाहरण है कि मेरे जैसी एक घरेलू महिला को नगर के विकास के लिए चुनना। सरकार के द्वारा नवनिर्वाचित सभासदों को जो नगर के विकास की जिम्मेदारी सौपकर जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेगी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी पूर्णिमा सिंह, कुशांक चौहान भाजपा नेता , रालोद अध्यक्ष वाजिद अली, ब्लाॅक प्रमुख डा विनोद मलिक, डा जनेश्वर कुशांक चौहान, विजय कोशिक, सतबीर पॅवार, देशराज भनेडा, योगेश भभीसा, ईश्वर दयाल कंसल, श्रीकांत जैन, सचिन गोयल आदि गणमान्य लोगों के साथ नगर पालिका परिषद के सभासद तथा स्टाॅफ मौजूद रहा।