महर्षि कश्यप व निषादराज जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला।महर्षि कश्यप एवं निषादराज जयंती के अवसर पर सोमवार को कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

कश्यप समाज उत्थान समिति के बैनर तले निकाली गई इस शोभायात्रा में महर्षि कश्यप, निषादराज, बाबा कालू, खाटू श्याम सहित देशभक्ति से ओत-प्रोत आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल द्वारा फीता काटकर किया गया, जबकि प्रतिष्ठित व्यापारी सोमपाल ठाकुर (समोसे वाले) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।

यात्रा में शामिल लोग नाचते-गाते और झूमते नजर आए, वहीं महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। नगर के विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत फूलों की वर्षा के साथ किया गया।

समिति के अध्यक्ष हरिराम कश्यप के नेतृत्व में शोभायात्रा कश्यप धर्मशाला पहुंची, जहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण महर्षि कश्यप का भव्य रथ रहा।

कार्यक्रम में रोहित गुप्ता, मेहर चंद सिंघल, पालिकाध्यक्ष नजमुल इस्लाम, तनुज कश्यप, राकेश कश्यप, जीवन कश्यप, बाबूराम कश्यप, राजीव कश्यप, सुभाष कश्यप, अमर कश्यप, जितेंद्र सैनी भीम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!