दो ई-रिक्शा की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला।थाना क्षेत्र के गांव भभीसा स्थित ईंट भट्टे के पास सोमवार को दो ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गांव सुन्ना निवासी गयूर के पुत्र महसिन के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब महसिन कांधला से ई-रिक्शा में सवार होकर अपने गांव सुन्ना लौट रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा भभीसा के पास ईंट भट्टे के नजदीक पहुंचा, सामने से आ रही दूसरी ई-रिक्शा से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महसिन उछलकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल युवक दर्द से तड़पता रहा। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस चालक (पायलट) प्रवेश कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!