पुलिस ड्यूटी के कुछ कदमों की दूरी पर फुटपाथ की दुकान से चोरी

 

सादिक सिद्दीक़ी

काधला कस्बे में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। दिल्ली बस अड्डे के पास फुटपाथ पर लगी दुकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया, जबकि वहीं से कुछ ही कदमों की दूरी पर पुलिस की ड्यूटी रहती है। इस घटना ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों को हैरान कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान से मूंगफली का एक कट्टा और पेटे की मिठाई की पांच थालियां चोरी कर लीं। सुबह जब दुकानदार बंटी ने दुकान खोली, तो ताले टूटे मिले और सारा सामान गायब था।

बंटी के मुताबिक, चोरी में लगभग 25 से 30 हज़ार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!