डीएम के आदेश पर चला सफाई अभियान, झाड़ियां व अतिक्रमण हटाए गए!

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला थाना क्षेत्र के गांव भभीसा से लेकर डांगरौल कृष्णा नदी तक कांधला–बुढ़ाना रोड के दोनों साइडों पर लंबे समय से झाड़ियां, ईंट-पत्थर और मलबा पड़ा था। राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी।गत माह डीएम अरविंद चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) नेता राजन जावला ने इस समस्या को जोरदार तरीके से उठाया था। उन्होंने कहा था कि सड़क किनारे की झाड़ियां और अवरोध JCB से हटवाए जाएं, ताकि सड़क पूरी तरह साफ और सुरक्षित बने।

डीएम के निर्देश के बाद PWD विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने सड़क के दोनों ओर सफाई अभियान चलाया, झाड़ियां हटवाईं और किनारों से जमा अतिक्रमण भी साफ कराया।

PWD अधिकारी दीपेंद्र जयसवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सड़क पूरी तरह साफ और चौड़ी रहे, ताकि किसी तरह की दुर्घटना या जाम की स्थिति न बने।स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि अब सड़क पहले से ज्यादा साफ-सुथरी और सुरक्षित हो गई है।ग्रामीणों का कहना है “काफी समय से यह सड़क झाड़ियों में दब चुकी थी, अब सफाई के बाद राहत मिली है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!