
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला, थाना क्षेत्र के दिल्ली नेशनल हाईवे मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंजोखरा निवासी पीतम सिंह पुत्र पूरण सिंह 6 फरवरी को अपनी साइकिल से कांधला की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे द गोल्ड पब्लिक स्कूल के कट पर पहुंचे, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पीतम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पीड़ित के भाई धनपाल सिंह ईश्वर ने कांधला थाने में तहरीर देकर वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।