प्रधान प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला, थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा में ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार पर जानलेवा हमले और मारपीट के मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

गांव निवासी नवीन कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार, जो प्रधान पद के प्रत्याशी हैं, किसी कार्य से एलम जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि गांव के ही कुछ लोग जेसीबी से अवैध रूप से नलकूप दबाकर पानी निकालने का कार्य कर रहे हैं। नवीन ने जब जेसीबी को रास्ते से हटाने के लिए कहा, तो मौके पर मौजूद प्रशांत, नागेंद्र, प्रदीप और सीतमपाल भड़क गए।

आरोप है कि चारों ने पहले नवीन के साथ गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

घायल को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। इसके बाद नवीन ने थाने में नामजद तहरीर देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!