
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान द गोल्ड पब्लिक स्कूल, कांधला में बच्चों की प्रतिभा को मिला मंच
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला।द गोल्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन के बाद विद्यालय परिसर में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्षिक महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अभिभावकों व अतिथियों ने विद्यार्थियों की मेहनत और आत्मविश्वास की खुलकर सराहना की तथा विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की।
विद्यालय प्रबंधक कृष्णपाल ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और शैक्षिक आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।
प्रधानाचार्य अजय कुमार ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें सफलता की राह पर अग्रसर करना है।
गौरतलब है कि वार्षिक महोत्सव में चौधरी वीरेंद्र सिंह (भाजपा एमएलसी), एसपी एन.पी. सिंह, डॉ. राजबल सिंह, डॉ. वी.के. तोमर, चौधरी धर्मपाल सिंह और ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक जैसे गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की।द गोल्ड पब्लिक स्कूल का यह आयोजन शिक्षा के साथ संस्कार और आत्मविश्वास की मिसाल बन