
द गोल्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम! रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा मंच, अतिथियों ने की जमकर तारीफ
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला द गोल्ड पब्लिक स्कूल, में वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम और हर्षोल्लास के माहौल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद मंच पर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।छात्रों ने एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर अभिभावकों और अतिथियों ने खूब तालियां बजाईं।
मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी शीशपाल सिंह, सहकारिता शिरोमणि ने छात्रों को प्रेरित किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी वीरेंद्र सिंह, एम.एल.सी. एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ने की।
अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक,एन.पी. सिंह, मौजूद रहे।
विशिष्ट अतिथियों में डॉ. राजबल सिंह, पूर्व डायरेक्टर, वाटर रिसोर्स मंत्रालय भारत सरकार; डॉ. वी.के. तोमर, पूर्व महाप्रबंधक, कृभको; चौधरी धर्मपाल सिंह, हरेंद्र मलिक, विनोद मलिक, ब्लॉक प्रमुख कांधला; सुनील प्रधान एवं उदयवीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय प्रबंधक कृष्णपाल जी एवं प्रधानाचार्य अजय कुमार जी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।
अतिथियों ने विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों की प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना भी पैदा करते हैं।
अंत में विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से गूंज उठा जब सभी छात्रों ने सामूहिक प्रस्तुति से माहौल को भावनाओं और उत्साह से भर दिया।