हाइवे पर रफ्तार बनी आफत! अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, बाल-बाल बची जान

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। कस्बे के दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब भारसी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकान का शटर मुड़ गया और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झांझर निवासी नितिन कुमार हरिद्वार से लौटते समय भारसी मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि उनकी कार अचानक नियंत्रण खो बैठी। पहले सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार से टकराई और फिर सीधे दुकान में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को हटवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि गनीमत रही कि हादसे के समय दुकान के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। चालक को हल्की चोटें आई हैं और वह सुरक्षित है।

हादसे के बाद हाइवे पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रण में किया।

error: Content is protected !!