महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले तीन मनचले गिरफ्तार पहुंचे सलाखों के पीछे

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला कस्बे में महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले मनचलों की अब खैर नहीं! मंगलवार को कांधला पुलिस ने तीन युवकों को महिलाओं पर अश्लील हरकतें करते हुए रंगे हाथों पकड़कर जेल भेज दिया।जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर 10 फरवरी 2026 से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली और क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में कांधला थाना पुलिस फाटक पार करबा एलम के पास चेकिंग कर रही थी। तभी तीन युवक आने-जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसते पकड़े गए।पुलिस ने तत्काल तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान नदीम पुत्र समयदीन, सऊमीन पुत्र नवाब और समीर पुत्र मुस्तकीम के रूप में हुई। ये सभी कांधला के मोहल्ला सुभाषनगर एलम और मोहल्ला ब्रह्मपुरी एलम के रहने वाले बताए गए हैं।

कांधला पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बे में हड़कंप मच गया।

error: Content is protected !!