
569 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नशे के सौदागरों में मचा हड़कंप!
सादिक सिद्दीकी
कांधला“नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” इसी नारे को हकीकत में बदलते हुए कांधला पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” के तहत एक और बड़ी सफलता अपने नाम कर ली है।
पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में थाना कांधला पुलिस ने नशे के कारोबार की जड़ों पर करारा प्रहार किया है।थाना कैराना के मुकदमे में वांछित तस्कर साजिद उर्फ सावेज पुत्र सलीम निवासी नई बस्ती सलेमपुर रोड, कांधला को जिला कारागार मुजफ्फरनगर से पुलिस अभिरक्षा में लाया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने 569 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 13 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।

इससे पहले 22 नवंबर 2025 को एसओजी टीम शामली व थाना कैराना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्कर गय्यूर और नवीन उर्फ धोनी को 4 किलो 102 ग्राम स्मैक व 33,000 रुपये नकद सहित गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में साजिद उर्फ सावेज का नाम सामने आया था, जिसने बाद में न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।थाना कांधला पुलिस ने अब उस तस्कर के रहस्य खोले और भारी मात्रा में स्मैक बरामद कर एक बार फिर यह साबित कर दिया कि “ऑपरेशन सवेरा” नशे के खिलाफ एक मिशन नहीं, बल्कि एक जंग है!
पुलिस की अपील:
जनपद शामली पुलिस ने जनता से अपील की है कि नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर बढ़ते हुए इस मुहिम में सक्रिय सहयोग करें और जनपद को पूरी तरह नशामुक्त बनाने में भागीदार बनें।