एस.एस.एम. इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, बच्चों को दी गई एल्बेंडाजोल दवा

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला।एस.एस.एम. इंटरनेशनल स्कूल (शिशु शिक्षा मंदिर) में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस अवसर पर बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने एवं उनके स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एल्बेंडाजोल दवा का वितरण किया गया। समस्त कार्यवाही उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार पूर्ण सावधानी और नियमों का पालन करते हुए संपन्न कराई गई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाली बीमारियों, स्वच्छता की आवश्यकता तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।विद्यालय के प्रबंधक लॉयर रहमान सुलेमानी, प्रधानाचार्य के. एम. भारती एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाई और पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

error: Content is protected !!