
आवारा बंदरों और कुत्तों का कहर! बच्चों और महिलाओं पर भी हमला
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला क्षेत्र में आवारा बंदरों और कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग स्थानों पर कई लोगों को इन जानवरों ने काट लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायल लोगों को तत्काल कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को एंटी-रेबीज़ के इंजेक्शन लगाए।
घायलों में हुसैनपुर निवासी राहुल कुमार और उनका पुत्र अजय कुमार, कस्बा निवासी अजय कुमार (पुत्र राहुल कुमार), गढ़ी दौलत निवासी अब्दुल अहमद, किवाना की प्रीति नामक महिला और शिवकुमार (पुत्र सत्येंद्र) शामिल हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ जगहों पर बंदरों के झुंड छतों और गलियों में घूम रहे हैं और राहगीरों पर अचानक झपट रहे हैं। वहीं, सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्ते भी लोगों पर हमला कर रहे हैं। एक घटना में राहुल कुमार ने बताया कि उनका बेटा दुकान से सामान लेकर लौट रहा था, तभी एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बेटे को बचाने पहुंचे राहुल को भी कुत्ते ने काट लिया, जिससे पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि समय रहते सभी घायलों को इंजेक्शन देकर उपचार शुरू कर दिया गया। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि वे आवारा जानवरों से दूरी बनाए रखें, बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें और प्रशासन को ऐसी घटनाओं की तुरंत सूचना दें।
कस्बे में लगातार बढ़ रहे इन हमलों से नागरिकों में भय का माहौल है और लोग प्रशासन से आवारा जानवरों को पकड़ने की मांग कर रहे