खबर का बड़ा असर!

 

ई-रिक्शाओं की मनमानी पर पुलिस का शिकंजा, दूसरे दिन भी जारी रही सख्त कार्रवाई!

कांधला। मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। कस्बे में लंबे समय से चल रही ई-रिक्शाओं की मनमानी पर अब सख्ती शुरू हो गई है। पहले दिन जहां पुलिस ने मुख्य बाजार, बस अड्डा रोड और केराना मार्ग पर अभियान चलाकर चालान किए, वहीं दूसरे दिन भी लगातार कार्रवाई जारी रही।

पुलिस प्रशासन की टीम ने कस्बे के विभिन्न मार्गों पर तैनाती कर अवैध तरीके से खड़े ई-रिक्शाओं को हटवाया और चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। कई रिक्शा चालकों के चालान काटे गए और उन्हें निर्धारित रूट से बाहर न चलने की चेतावनी दी गई। यातायात पुलिस लगातार सड़कों पर नजर बनाए हुए है, जिससे अब कस्बे के मुख्य मार्गों पर जाम की समस्या में बड़ी राहत देखने को मिल रही है।

स्थानीय लोगों ने मीडिया और प्रशासन दोनों की सराहना करते हुए कहा कि

“खबर का असर तुरंत दिखाई दिया। अब सड़कों पर पहले जैसी अव्यवस्था नहीं है, और यातायात काफी हद तक सुचारु हो गया है।”

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहे ताकि कस्बा पूरी तरह जाम मुक्त और व्यवस्थित रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!