सीएचसी में एचआरपी डे पर गर्भवती महिलाओं की की गई मुफ्त जांच और दवाओं का वितरण

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) डे का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं पहुंचीं और उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण कराए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित कई जरूरी चिकित्सीय जांचें की गईं। जांच के बाद उन्हें आवश्यक दवाइयां निशुल्क वितरित की गईं।

स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित पोषण, नियमित जांच और गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस आयोजन का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना और गर्भावस्था के दौरान जोखिमों की समय रहते पहचान करना था।

इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मियों का विशेष योगदान रहा। डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एचआरपी डे के तहत गर्भवती महिलाओं की कई महत्वपूर्ण जांचें की गईं और उन्हें निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा

error: Content is protected !!