दिल्ली बस स्टैंड बना मुसीबत का चौराहा घंटों तक लगा भीषण जाम, फंसे रहे वाहन राहगीर परेशान,

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला कस्बे का दिल्ली बस स्टैंड सोमवार को जाम के जंजाल में पूरी तरह उलझ गया। सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कई राहगीर घंटों तक धूप में फंसे रहे और हालात इतने बिगड़े कि दोपहिया वाहन चालकों को अपने वाहन धकेलकर निकालने पड़े।मौके से गुजर रहे साजिद ने बताया कि दिल्ली बस अड्डे पर रोजाना इस तरह की स्थिति बनती है। ट्रैफिक का दबाव इतना बढ़ गया है कि आम नागरिकों को रोजाना घंटों की मशक्कत करनी पड़ती है। उन्होंने कहा, “बस स्टैंड पर व्यवस्थाएं नाम की हैं, जिम्मेदार बस देख रहे हैं लेकिन कर कुछ नहीं रहे!”

स्थानीय निवासी सोनू कुमार ने बताया कि बस स्टैंड पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अलग व्यवस्था न होने से हर दिन जाम की स्थिति बनती है। लोग घंटों फंसे रहते हैं, जिससे स्कूल, दफ्तर और जरूरी कामों में देर होती है। उन्होंने प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की है ताकि जनता को राहत मिल सके।स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो दिल्ली बस स्टैंड का यह “जाम पॉइंट” पूरे कस्बे के लिए सिरदर्द बना रहेगा!

error: Content is protected !!