खबर मीडिया पर प्रकाशित होने के बाद बड़ा असर!ई-रिक्शाओं की मनमानी पर लगा ब्रेक, पुलिस प्रशासन सड़कों पर उतरा, कस्बे में यातायात हुआ सुचारु

कांधला। मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आ गया। कस्बे में लंबे समय से चल रही ई-रिक्शाओं की मनमानी और लगातार लगने वाले जाम से परेशान जनता को अब राहत मिलने लगी है।

बीते कई महीनों से कस्बे के मुख्य मार्ग बाजार चौक, दिल्ली बस अड्डा रोड, और केराना मार्ग पर हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। ई-रिक्शा चालक बिना किसी तय रूट के मनमाने ढंग से सड़क पर खड़े होकर सवारियां बिठाते थे, जिससे ट्रैफिक घंटों तक ठप रहता था। स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।मीडिया में यह समस्या प्रमुखता से उठाए जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई शुरू की। यातायात पुलिस ने कस्बे के भीड़भाड़ वाले इलाकों में अभियान चलाकर आड़े-तिरछे खड़े ई-रिक्शाओं को हटवाया और चालकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। कई चालकों के चालान काटे गए और उन्हें निर्धारित रूट पर चलने की चेतावनी दी गई।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब कोई भी चालक मनमानी नहीं करेगा, ताकि जाम की समस्या दोबारा न उत्पन्न हो।

स्थानीय नागरिकों ने मीडिया और प्रशासन दोनों की सराहना करते हुए कहा

“खबर मीडिया पर आने के बाद प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया। अब सड़कें पहले की तुलना में काफी साफ और खुली नजर आ रही हैं। यह कदम जनता के लिए बड़ी राहत है।”

लोगों का कहना है कि अगर इस तरह की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रही, तो कस्बा पूरी तरह जाम-मुक्त और व्यवस्थित हो सकता है।

error: Content is protected !!