खेत में टहलते युवक पर गीदड़ का हमला लहूलुहान होकर गिरा खेत में,

 

* किसानों ने दौड़कर बचाई जान इलाके में दहशत का माहौल

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला थाना क्षेत्र के गांव के खेतों की सन्नाटे भरी पगडंडी अचानक चीखों से गूंज उठी जब एक युवक पर गीदड़ ने हमला कर दिया! खेत में टहल रहे पंकज पुत्र तेजपाल निवासी लूम, बागपत पर अचानक गीदड़ टूट पड़ा। युवक गंभीर रूप से घायल होकर ज़मीन पर गिर पड़ा।आवाज़ सुनते ही आसपास खेतों में काम कर रहे किसान फावड़े-डंडे लेकर मौके पर दौड़े और गीदड़ को खदेड़कर युवक की जान बचाई। खून से लथपथ हालत में पंकज को कांधला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाज़ुक देखते हुए जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया।अस्पताल में डॉ. जितेश ने बताया कि पंकज के शरीर पर गहरे जख्म हैं और उसे बेहतर इलाज के लिए शामली भेजा गया है।घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जंगली जानवरों से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएँ, ताकि ऐसी भयावह घटनाएँ दोबारा न हों। ग्रामीण बोले: “आज अगर किसान मौके पर न पहुँचते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!