पुलिस की दबिश ने उड़ाई शराब माफिया की नींद 10 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार!

 

सादिक सिद्दीक़ी.

 

कांधला पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर कसी नकेल पुलिस ने एक युवक को 10 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी।

पुलिस ने मौके से आरिफ पुत्र वकील निवासी मोहल्ला जन्नत कॉलोनी, कांधला को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!