अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 17 पव्वे बरामद अपराधियों में मचा हड़कंप

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। कांधला थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नई बस्ती मुस्तफाबाद निवासी मोहसीन पुत्र मुस्तकीम को 17 पव्वे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार की टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस ने अभियुक्त को पकड़कर उसके कब्जे से 17 पव्वे अवैध शराब बरामद की और थाना कांधला पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है

अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

थाना प्रभारी ने कहा कि “कानून तोड़ने वालों के लिए कांधला पुलिस सख्त है, अब कोई भी बच नहीं पाएगा!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!