नगर पालिका में गणतंत्र दिवस की धूम अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, गूंजा वंदे मातरम

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। नगर पालिका परिषद कांधला में सोमवार सुबह 77वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तिरंगे की शान में नगर पालिका परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम ने तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि – “संविधान हमारा गौरव है, इसे निभाना हर नागरिक का कर्तव्य है।”

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे नगर पालिका प्रांगण में हुआ। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने मिलकर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया, जिससे पूरा परिसर “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा।कार्यक्रम का संचालन फौजान ने शानदार तरीके से किया। इसके बाद नगर पालिका सभागार में आयोजित समारोह में गणतंत्र दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों ने संविधान के प्रति निष्ठा और देश की एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।समारोह के समापन पर सभी को लड्डू वितरित किए गए, जिससे माहौल और भी मिठासभरा हो गया।

इस मौके पर पूर्व सभासद चौधरी इलियास जंग, सभासद जावेद खान, सभासद इसमाइल, एडवोकेट सचिन गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल, सभासद प्रदीप कुमार भार्गव, पूर्व सभासद मोहम्मद जगीर, समाजसेवी इमरान राव सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पालिका कर्मचारी और आमजन मौजूद रहे

error: Content is protected !!