पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के तहत अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान गांव खन्द्रावली निवासी सनी पुत्र शिवकुमार के रूप में हुई है।शामली के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जनपद में फरार और गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना है।इसी अभियान के तहत कांधला थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अभियुक्त सनी को तलाश कर खन्द्रावली गांव से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय ने पहले ही गैर-जमानती वारंट जारी किया था, जिसके बाद से वह गिरफ्तारी से बच रहा था।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में आगे की विधिक कार्यवाही जारी है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि ऐसे फरार अभियुक्तों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!