महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी मोनू गिरफ्तार पहुंचा सलाखों के पीछे बीते कई दिनों से क्षेत्र की महिलाओं ने आरोपी मोनू पर छेड़छाड़ और अश्लील इशारे करने के गंभीर आरोप लगाए थे।

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला। महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कांधला पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। थाना कांधला पुलिस ने लगातार मिल रही शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहल्ला खेल निवासी मोनू पुत्र सतपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बीते कई दिनों से क्षेत्र की महिलाओं ने आरोपी मोनू पर छेड़छाड़ और अश्लील इशारे करने के गंभीर आरोप लगाए थे। महिलाएं आरोपी की हरकतों से परेशान थीं और आए दिन शिकायतें थाना कांधला में पहुंच रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी मोनू सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था और उन पर अश्लील इशारे करता था। इसकी शिकायतें लगातार मिल रही थीं जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की और आरोपी को जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज में ऐसा कोई दुस्साहस दोबारा न कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!