ट्रैक्टर के दो लाख रुपए हड़पने का आरोप थाने में नामजद तहरीर, पुलिस ने जांच शुरू की

 

थाने में नामजद तहरीर देकर न्याय की मांग की है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

 

सादिक सिद्दीक़ी शाह बुलेटिन.

 

कांधला थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर दुग्गुड़ा निवासी अख्तर के पुत्र नेईम ने अपने ही चाचा के लड़के जैद पर ट्रैक्टर के दो लाख रुपए न देने और ट्रैक्टर वापस न करने का गंभीर आरोप लगाया है। नेईम ने इस संबंध में कांधला थाने में नामजद तहरीर देकर न्याय की मांग की है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

नेईम के अनुसार, कुछ समय पूर्व उसने जैद को अपना ट्रैक्टर बेचा था, जिसकी कीमत दो लाख रुपये तय हुई थी। आरोप है कि लंबा समय बीत जाने के बावजूद जैद ने न तो तय रकम का भुगतान किया और न ही ट्रैक्टर वापस लौटाया। जब नेईम ने अपने पैसे मांगने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पीड़ित ने बताया कि परिवार के बुजुर्गों और पंचायत स्तर पर भी इस विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी ने किसी की बात नहीं मानी। आखिरकार थक-हारकर नेईम ने कांधला थाने का रुख किया और नामजद तहरीर दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी जैद के रवैये से क्षेत्र में नाराजगी है और सभी पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!