20260103_212151

 

शामली। थाना झिंझाना पुलिस ने गिरफ्तार कर एक और चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस के अनुसार, झिंझाना थाना क्षेत्र के ग्राम केरटू में हाल ही में एक मकान से नकदी व चांदी के जेवरात चोरी होने की घटना हुई थी।

पुलिस ने इस प्रकरण पर गंभीरता से काम करते हुए मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की और एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1,03,000 रुपये नकद व दो सफेद धातु की पाजेब बरामद की गई हैं।

झिंझाना थाना प्रभारी ने बताया कि टीम द्वारा की गई यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे अन्य साथियों व घटनाओं के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस की इस उपलब्धि से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है। ग्रामीणों ने थाना पुलिस की तत्परता और मेहनत की सराहना की है।

error: Content is protected !!