Oplus_131072

 

शामली। थाना कांधला पुलिस ने होटल मालिक पर चाकू से हमला कर नगदी और मोबाइल फोन लूटने वाले एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। युवक ने पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश की, जिस पर जवाबी फायरिंग में उसे पैर में गोली लग गई।

घायल बदमाश की पहचान पुलिस ने होटल मालिक पर हुए हालिया लूटकांड के आरोपी के रूप में की है। आरोपी के कब्जे से ₹5000 नगद, एक मोबाइल फोन तथा एक अवैध तमंचा 315 बोर मय खोखा बरामद हुआ। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

थाना कांधला प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से लूटकांड का खुलासा हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों में राहत की भावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!