Oplus_131072

 

शामली। मिशन शक्ति 5 अभियान के अंतर्गत थाना कैराना पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों, विद्यालयों और बाजारों में जाकर बालिकाओं व महिलाओं से संवाद स्थापित किया और उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा, आत्मरक्षा के तरीके तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी प्रदान की।

टीम ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 महिला इमरजेंसी हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्डलाइन आदि नंबरों के बारे में जानकारी दी और इनके प्रयोग की प्रक्रिया बताई। साथ ही महिलाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न अथवा अपराध की स्थिति में वे तत्काल पुलिस से संपर्क कर सकती हैं।

मिशन शक्ति टीम के सदस्यों ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने और सामाजिक सुरक्षा तंत्र पर विश्वास बनाए रखने की प्रेरणा दी। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने जनसंपर्क करते हुए यह संदेश दिया कि महिला सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और पुलिस सदैव उनके सहयोग के लिए तत्पर है।

 

 

error: Content is protected !!