Oplus_131072

 

ग़ाज़ियाबाद। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 19 नवम्बर 2025 को ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना मुरादनगर की मिशन शक्ति टीम, पिंक बूथ टीम और एण्टी रोमियो स्क्वॉड ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने स्थानीय महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी अहम जानकारियां प्रदान कीं। उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा, अपराध, असुरक्षा या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1930, 108, 102, 1076 आदि पर संपर्क करने की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही उपस्थित जनसमूह को सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याण और सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को साइबर क्राइम के बढ़ते खतरों के बारे में भी चेताया और उनसे सतर्क रहने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूकता हेतु पैम्फलेट वितरित किए गए और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि महिला सुरक्षा गाजियाबाद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

 

error: Content is protected !!