IMG-20251103-WA0020

 

कैराना। नगर पालिका परिषद प्रशासन ने नगर में बढ़ते खूंखार बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया। पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी और अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप के निर्देशन में दो सदस्यीय विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया। टीम का नेतृत्व शफीक अहमद ने किया।

सफाई विभाग के लिपिक मोहम्मद असलम ने बताया कि रविवार और सोमवार को टीम ने नगर के प्राचीन देवी मंदिर क्षेत्र और जलकल परिसर, नलकूप नंबर 1 पर अभियान चलाया। बंदरों को पकड़ने के लिए उनके द्वारा तय स्थानों पर पिंजरे लगाए गए, जिनमें केले और चनों को चारा के रूप में रखा गया। यह तरीका कारगर साबित हुआ और टीम ने दो दिन में करीब तीन दर्जन से अधिक खूंखार बंदरों को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया।

पकड़े गए बंदरों को पहले छोटे पिंजरों से निकालकर बड़े पिंजरों में रखा गया। इसके बाद रात्रि के समय इन सभी बंदरों को कैराना नगर से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित घने जंगलों में ले जाकर छोड़ा गया, ताकि उन्हें प्राकृतिक आवास मिल सके और नगरवासियों को राहत मिले।

लोगों ने पालिका प्रशासन की इस मुहिम की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि अब नगर में बंदरों के उत्पात से काफी हद तक राहत मिलेगी।

 

error: Content is protected !!