
सड़क पर कीचड़ ने बिगाड़ा बाइक का संतुलन, कपिल अस्पताल पहुंचा
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला कस्बे के मोहल्ला रायजादगान में सड़क पर फैले कीचड़ ने बाइक सवार के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। मंगलवार को कीचड़ के कारण बाइक फिसलने से कपिल घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायल को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
कपिल ने बताया कि वह बाजार से सामान लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मोहल्ला रायजादगान में सड़क पर जमा कीचड़ के कारण अचानक उसकी बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
हादसे में कपिल को चोटें आईं। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजत चौहान ने बताया कि घायल कपिल की हालत सामान्य थी। उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।