Oplus_131072

 

एएसपी संतोष कुमार सिंह की सक्रिय कार्यशैली से छठ घाटों पर भरोसा और सुरक्षा दोनों मज़बूत!

शामली। आगामी छठ पूजा एवं कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शामली संतोष कुमार सिंह ने थाना कैराना क्षेत्र स्थित यमुना नदी के विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की सुरक्षा व्यवस्थाओं, यातायात व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती एवं साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों, नगर निकाय कर्मियों एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने एएसपी संतोष कुमार सिंह की सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पुलिस बल का जनता के प्रति जिम्मेदार और तत्पर रुख दिखाई देता है। उनकी सतर्कता और समय पर स्थलीय निरीक्षण से पर्वों के दौरान शांति, सुव्यवस्था और श्रद्धालुओं का भरोसा और मजबूत हुआ है।

 

 

error: Content is protected !!