

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा व सुरक्षा का प्रशिक्षण
कांधला,खंड विकास क्षेत्र के गाव सुन्ना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान ने महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की है। अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह (3 से 11 अक्टूबर) के अवसर पर ग्राम सुन्ना में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित आत्मरक्षा कार्यशाला ने स्थानीय महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित रहने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को यह सिखाया गया कि किसी भी संकटपूर्ण या खतरनाक स्थिति में चुप न रहें, बल्कि साहसपूर्वक अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठाएं और सरकारी सहायता तंत्र का उपयोग करें।ग्राम सचिव मुकुल बलदेव ने कहा, “मिशन शक्ति 5.0 की जानकारी हर लड़की के लिए शिक्षा जितनी ही महत्वपूर्ण है। इससे न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि समाज में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल का निर्माण भी होगा।”कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को उनके अधिकारों, कानूनी सहायता, हेल्पलाइन नंबरों, और आत्मरक्षा तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। स्कूलों में आयोजित विशेष सत्रों में विशेषज्ञों ने छात्राओं को संकट की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और साइबर सुरक्षा के उपाय भी सिखाए।इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर प्रभारी गजाला त्यागी, ग्राम सचिव मुकुल बलदेव, ग्राम प्रधान रविन्द्र मलिक, स्वास्थ्य विभाग से प्रवेश ध्यानी, एएनएम अंजली मलिक, आशा कार्यकर्ता कुसुम लता और बबीता, महिला पुलिस अधिकारी व चौंकी प्रभारी भाभीसा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम ने न केवल महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ावा दिया।