IMG-20251001-WA0017

 

कैराना तहसील प्रशासन की इस बड़ी कार्यवाही से क्षेत्र के भूमाफियाओं व अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप!

कैराना। अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान में तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ग्राम मंसूरा में राज्य सरकार की भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को बुधवार को ध्वस्त करा दिया। इस कार्यवाही से कब्जाधारियों में अफरा-तफरी और हड़कंप मचा रहा।

बुधवार को अवैध निर्माण की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम नायब तहसीलदार सतीश यादव के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने पाया कि करीब 200 गज राज्य सरकार की भूमि पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य चल रहा है। प्रशासन ने तुरंत ही निर्माण कार्य रुकवाया और मौके पर जेसीबी मशीन मंगवाई गई। कुछ ही देर में अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए झिंझाना पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि यदि सरकारी भूमि पर दोबारा निर्माण करने की कोशिश की गई तो कब्जाधारियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टीम में राजस्व निरीक्षक कैराना अरविंद कुमार, लेखपाल अकरम अली और राजीव वर्मा भी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्यवाही से क्षेत्र के अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप का माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!