तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दंपति गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला, थाना कांधला क्षेत्र के किवाना मोड़ के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

घायल दंपति की पहचान बनत निवासी अलीहसन और उनकी पत्नी संजीदा के रूप में हुई है। दोनों को पहले कांधला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से अलीहसन को हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया गया, जबकि संजीदा को शामली जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद परिजनों में रोष है। पीड़ित के भाई जमशेद ने थाना कांधला में तहरीर देकर अज्ञात चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी चालक की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!