IMG-20250930-WA0007(1)

 

कैराना। शासन की मंशा के अनुरूप तथा पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन०पी० सिंह के आदेशानुसार चल रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत महिलाओं और छात्राओं को सशक्त करने की दिशा में एक विशेष पहल की गई। इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में थाना कैराना पर विजय पथिक डिग्री कॉलेज की बी.एससी छात्रा मुस्कान को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया।

छात्रा मुस्कान ने थाने की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा। उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े उपायों, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया तथा थाने के दैनिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने थाने पर उपस्थित फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके निस्तारण के लिए आश्वासन दिया।

इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास का विकास करना और उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित पहलुओं से अवगत कराना है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं को न केवल जागरूक बनाती हैं, बल्कि उन्हें समाजसेवा और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को भी करीब से समझने का अवसर प्रदान करती हैं।

 

error: Content is protected !!