कांधला थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक का आयोजन
रामलीला व दशहरा पर्व पर भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान..
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला। आगामी रामलीला और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए कांधला थाना परिसर में शांति समिति की भव्य बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कस्बे और आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों नागरिक, व्यापारी गण, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा “त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। कांधला में हर नागरिक को अफवाहों से बचना चाहिए और मिलजुलकर पर्व मनाना चाहिए। प्रशासन हमेशा मुस्तैद है, लेकिन असली ताकत जनता के सहयोग में है।”व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल ने कहा –
“व्यापारी मंडल प्रशासन के हर प्रयास में पूरा सहयोग करेगा। कांधला हमेशा भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक रहा है। इस परंपरा को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।”पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हाजी वाजिद बबला हसन ने कहा –
“कांधला कस्बा हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। सभी नागरिक मिलकर त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। यही हमारी पहचान है।”
ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने कहा “हमारे कस्बे में अब तक कभी कोई बड़ी समस्या नहीं हुई है। उम्मीद है कि आगामी त्योहार भी इसी तरह सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे।”नगरपालिका अध्यक्ष हाजी नजमूल इस्लाम ने कहा –
“हमारा प्रयास है कि नगर में सभी पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाए जाएँ। प्रशासन और नागरिक मिलकर कांधला को सुरक्षित और खुशहाल नगर बनाएंगे।” बैठक में उपस्थित लोगों ने सभी नेताओं और प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। इस बैठक ने स्पष्ट संदेश दिया कि कांधला हमेशा एकता, भाईचारे और सौहार्द का नगर रहेगा और आने वाले त्योहार भी इसी वातावरण में मनाए जाएंगे।
इस दौरान व्यापारीगण सचिन गोयल,गुलशन खन्ना पूर्व प्रधान वकील जंग,सहित सेकड़ो लोग मौजूद रहे